बस्ती।। जनपद के कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से सम्बंधित विवेकानन्द मिश्र को पुनः भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री बनाये जाने पर कप्तानगंज में मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा जिला महामंत्री विवेकानंद मिश्रा को फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया।
इस मौके पर जिलामहामंत्री विवेकानन्द मिश्र जी ने कार्यकर्ताओं के बीच अपने बातों को रखते हुए कहा कि मैं कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से जिले का इकलौता पदाधिकारी हूँ इसलिए कोशिश करूंगा कि ज्यादा से ज्यादा समय कप्तानगंज विधानसभा में आप लोगो को दे सकूं और आप लोगो के सहयोग से संगठन के कार्यो का अच्छा परिणाम देने के साथ संगठन को एक अच्छी शक्ति प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध रहूँ,
निश्चित रूप से पूरे जिले में आप जैसे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का एक अलग प्रदर्शन के साथ एक सार्थक परिणाम संगठन के समक्ष रखने में कामयाब रहूँ। इस मौके पर हरिशंकर पाण्डेय,पीपी पाण्डेय, वागीश पाण्डेय, शिव बहादुर मौर्य,विजेंद्र सिंह, राधेश्याम गुप्ता,बब्बू गुप्ता, अयोध्या उपाध्याय,सत्य साहब, कृष्ण प्रताप सिंह,डॉक्टर सुभाष पाण्डेय,देवा जी,पुरुषोत्तम कनौजिया,दीपक गुप्ता, रवि तिवारी,विवेक पाण्डेय, राम सजन चौधरी,सर्वेश गुप्ता, दीपक दुबे,मुहम्मद करीम,लवकुश, रमेश, संजय मिश्रा, सुनील गुप्ता, राकेश गुप्ता,स्टार टेलर, गिरधारी यादव, राम नोहर, व आज्ञाराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।