प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना के अंतर्गत कप्तानगंज के मंडल अध्यक्ष बनाये गए डॉ.सुभाष पाण्डेय

बस्ती । जनपद के कप्तानगंज बाजार में भारतीय जनता पार्टी की योजना प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद में नियुक्त पदाधिकारियों द्वारा मंडल अध्यक्ष के पद की नियुक्ति की गई। जिसमें प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय व विधानसभा अध्यक्ष अनिल उपाध्याय एवं जिला मंत्री रवि तिवारी द्वारा मंडल अध्यक्ष के पदों को सृजित किया गया। जिसमें कप्तानगंज से मंडल अध्यक्ष के पद पर डॉ सुभाष को प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी सौंपी गयी।


" alt="" aria-hidden="true" />


इसी क्रम में परसा मंडल से राकेश पाण्डेय, दुबौलिया मंडल से शोभा मणि त्रिपाठी, गौर मंडल से दीपक कुमार सिंह,हरदी मंडल से शैलेश पाण्डेय को मंडल अध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर होन्डा मोटर साइकिल शोरूम सुनील मोटर्स के प्रोपराइटर सुनील सिंह ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के पद पर सृजित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाया एवं उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना की। वही विधानसभा अध्यक्ष अनिल उपाध्याय द्वारा पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के विषय मे जानकारी दी गयी। मौके पर उपस्थित अमित पाण्डेय,राहुल कुमार,राजदीप,अमरकांत,संजय मिश्रा,आज्ञाराम,राम नोहर,अमित शर्मा,मुन्ना,विक्रम सिंह,अनिल सिंह,अजीत कुमार सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।


" alt="" aria-hidden="true" />